मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदियों में उफान

भोपाल, 17 अगस्त (Udaipur Kiran). Madhya Pradesh में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. प्रदेश के कई जिलों में लगातार तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने sunday को 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश की संभावना है, जबकि इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है. भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

jharkhand rain alert

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, एक मानसून टर्फ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा से होते हुए गुना-बैतूल होकर दक्षिणी Chhattisgarh तक फैली हुई है, जहां निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है. इसके अलावा, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में एक अन्य टर्फ भी सक्रिय है और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की गतिविधि बनी हुई है. 18 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में भी नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे बारिश का दौर जारी रहेगा.

Saturday को बड़वानी के राजपुर नगर में तेज बारिश के चलते नदी-नालों में उफान आ गया. रूपा नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई गाड़ियों और दुकानों को नुकसान पहुंचा. खरगोन जिले के पहाड़ी इलाकों के नदी-नालों में भी बाढ़ की स्थिति है. कुंदा नदी में इस सीजन की पहली बाढ़ आई. भोपाल, शाजापुर, खरगोन, धार, सिवनी समेत 15 जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. इससे राज्य में इस सीजन की बारिश का आंकड़ा बढ़कर 31 इंच पहुंच गया है, जो कोटे का 84 प्रतिशत है. प्रदेश की औसत बारिश 37 इंच मानी जाती है और अब सिर्फ 6 इंच बारिश बाकी रह गई है. वहीं, अब तक 6.2 इंच अधिक, यानी 24.8 इंच बारिश हो चुकी है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के अंत तक बारिश का यह दौर जारी रह सकता है और कई जिलों में तय बारिश का कोटा इसी महीने पूरा हो जाएगा. अभी तक ग्वालियर समेत 10 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश की स्थिति औसत से कम है. पूर्वी हिस्से (जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा) में औसत से 30 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम) में 20 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. ओवरऑल, प्रदेश में अब तक 25 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है.

Leave a Comment