NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
New Delhi, 17 अगस्त (Udaipur Kiran) . Maharashtra के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से उपPresident पद के उम्मीदवार होंगे. sunday को भाजपा संसदीय दल की अहम बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम की घोषणा की. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सीपी राधाकृष्णन 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे. इस मौके पर NDA शासित राज्यों के सभी Chief Minister और उपChief Minister भी उपस्थित रहेंगे. उपPresident चुनाव के लिए 9 सितंबर को मतदान और उसी दिन काउंटिंग होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 25 अगस्त तय की गई है.
गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक उपPresident पद से इस्तीफा दे दिया था. धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था. सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के रहने वाले हैं और फिलहाल Maharashtra के राज्यपाल हैं. इससे पहले वे Jharkhand, पुडुचेरी और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी राज्यपाल रह चुके हैं. बीजेपी संसदीय बोर्ड की इस बैठक में सभी नेताओं से चर्चा और सुझाव लेने के बाद उनका नाम फाइनल किया गया.



