दक्षिण बंगाल में नया निम्न दबाव, 22-23 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब और मजबूत होकर गहरे निम्न दबाव में बदलने की ओर है. अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, sunday सुबह करीब 8:30 बजे यह सिस्टम आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तट से कुछ पूर्व में उत्तर-पश्चिम खाड़ी में बना था और Monday को यह West Bengal के करीब पहुंच गया है.

Rajasthan monsoon alert

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार तक यह सिस्टम और मजबूत होकर ओडिशा–आंध्रप्रदेश सीमा के पास भू-भाग में प्रवेश कर सकता है. हालांकि, यह गहरा निम्न दबाव सीधे बंगाल को प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन इससे आने वाली नमी और बादल दक्षिण बंगाल के जिलों में पहुंचेंगे, जिससे गुरुवार तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है कि इस सिस्टम के बाद बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में फिर एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने की आशंका है, जिससे सप्ताह के अंत तक बारिश तेज हो सकती है.

जुलाई में जहां दक्षिण बंगाल में रिकॉर्ड बारिश हुई थी, वहीं अगस्त में अब तक बारिश काफी कम रही है. 1 अगस्त से 17 अगस्त तक कोलकाता में केवल 152 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 372.1 मिमी है यानी अब तक महज 41 फीसदी बारिश ही हुई है.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा निम्न दबाव इस कमी को पूरा नहीं कर पाएगा, लेकिन सप्ताहांत का संभावित चक्रवातीय परिसंचरण बारिश की कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकता है.

मौसम वैज्ञानिक रविंद्र गोयनका ने बताया कि ओडिशा–आंध्रप्रदेश का निम्न दबाव नहीं, बल्कि सप्ताहांत का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण बंगाल में ज्यादा बारिश ला सकता है और कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, Monday को दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया और झाड़ग्राम में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. मंगलवार को दक्षिण बंगाल के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. बुधवार को कोलकाता, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, हावड़ा, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 और 23 अगस्त को दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 22 अगस्त को मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व बर्धमान और उत्तर व दक्षिण 24 परगना में और 23 अगस्त को उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम तथा बांकुड़ा के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

Leave a Comment