मुंबई और ठाणे में भारी बारिश का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद, रेलवे सेवा प्रभावित
मुंबई, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). Indian मौसम विभाग ने Monday को Maharashtra के मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई और उपनगरों में जनजीवन प्रभावित हो गया है. रेलवे पटरियों पर पानी भर गया है और कई सड़कों पर जलभराव से यातायात भी बाधित हुआ है.

मुंबई नगर निगम के आयुक्त भूषण गगरानी ने स्कूलों और कॉलेजों के दूसरे सत्र में छुट्टी घोषित कर दी है, साथ ही नागरिकों से जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्रिल नीला और विभिन्न एयरलाइनों ने भी नागरिकों को सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार यात्रा करने का अनुरोध किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, विशेषकर रात के समय तेज़ हवाओं के साथ अत्यधिक बारिश हो सकती है. बीती रात से हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है, जिससे अंधेरी मेट्रो की दोनों लेन आज बंद रखी गई हैं. दादर, कुर्ला और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर पटरियां पानी में डूब गई हैं, जिससे लोकल ट्रेन सेवा बाधित हुई है. वहीं, कई सड़कों के तालाब में तब्दील होने से यातायात पुलिस ने रास्ते बदल दिए हैं.
मुंबई से उड़ान भरने वाली एयरलाइनों ने यात्रियों को जल्दी रिपोर्ट करने और यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने की सलाह दी है. इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी सूचना जारी की है कि मुंबई के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भरा है, खासतौर पर एयरपोर्ट जाने वाले मार्गों पर भी जलभराव देखा गया है.



