सर्राफा बाजार में चांदी की बढ़ी चमक, सोने के भाव में स्थिरता

New Delhi, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). देश के घरेलू सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जबकि सोना सपाट कारोबार करता रहा. आज चांदी के भाव में 800 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.

gold price

सोने की बात करें तो आज देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये से लेकर 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता रहा. इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 92,750 रुपये से 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही.

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,01,330 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ. मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. अहमदाबाद व पटना में 24 कैरेट सोना 1,01,230 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा. लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,01,330 रुपये व 22 कैरेट सोना 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है.

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया. बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

1 thought on “सर्राफा बाजार में चांदी की बढ़ी चमक, सोने के भाव में स्थिरता”

Leave a Comment