मुंबई में लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). मुंबई में Monday को लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. Indian मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद प्रशासन ने नागरिकों से जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है. बारिश का सीधा असर मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है, जिससे कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में सुबह से ही भारी बारिश जारी है. अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड, कांदिवली, बोरीवली, दहिसर, विले पार्ले, सांताक्रूज, बांद्रा सहित तमाम इलाकों में पानी भर गया है. वहीं वडाला, कुर्ला, दादर, लालबाग, किंग सर्कल, सायन में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है. अंधेरी सबवे और मिलन सबवे पानी से लबालब भर गए हैं. मुंबई नगर निगम के कर्मचारी पंपिंग के जरिए जलनिकासी में जुटे हैं. कई जगहों पर जलनिकासी के लिए मेनहोल भी खोल दिए गए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 12 घंटों में टाटा पावर चेंबूर में 81.5 मिमी, सांताक्रूज़ में 70 मिमी, विक्रोली में 69 मिमी, सायन में 67 मिमी, जुहू और भायखला में 58-58 मिमी, बांद्रा में 54 मिमी और कोलाबा में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई है. लगातार बारिश के कारण मुंबई को जलापूर्ति करने वाले बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में भी जलस्तर बढ़ गया है. फिलहाल बांधों में 90 प्रतिशत तक पानी भर चुका है, जो एक साल तक मुंबई की जरूरतों के लिए पर्याप्त है. मुंबई को रोजाना 3900 मिलियन लीटर पानी सात बांधों—उध्र्व वैतरणा, मोदकसागर, तानसा, भातसा, विहार और तुलसी से मिलता है. इन सभी बांधों की कुल भंडारण क्षमता 14.47 लाख मिलियन लीटर है और अभी 13 लाख मिलियन लीटर पानी उपलब्ध है.



