मेष:
कुछ कार्य पूरे होंगे. व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचना बेहतर रहेगा. प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा. काम में सुविधा मिलने से प्रगति होगी. महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करने का प्रयास करें. परामर्श व परिस्थिति दोनों का सहयोग मिलेगा.
शुभांक: 2, 6, 8

वृष:
कल का परिश्रम आज लाभ देगा. आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी. आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे. आर्थिक संकोच संभव है. कोई प्रिय वस्तु या नए वस्त्राभूषण मिल सकते हैं. धार्मिक आस्थाएं फलित होंगी. सुखद समय है.
शुभांक: 1, 3, 5
मिथुन:
सक्रियता से थोड़ा-बहुत लाभ होगा. लाभदायक कार्यों की चेष्टा प्रबल रहेगी. कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने के लिए भाग-दौड़ रहेगी. सुखद अनुभव होंगे, मनोविनोद बढ़ेगा. खर्च की संभावना है. कार्यों का परिणाम लाभकारी रहेगा. आध्यात्मिक रुचि रहेगी.
शुभांक: 3, 6, 7
कर्क:
पिछले संकट दोबारा सिर उठा सकते हैं. निकटजनों के लिए आर्थिक प्रबंधन करना पड़ेगा. संघर्ष में अकेलापन महसूस हो सकता है. विशेष परिश्रम से ही कार्य सिद्ध होंगे. काम की व्यस्तता से आराम प्रभावित होगा. धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी.
शुभांक: 6, 8, 9
सिंह:
रुका हुआ लाभ मिल सकता है. पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से पूरे होंगे. जोखिम से दूर रहें. शुभ कार्यों की प्रवृत्ति रहेगी और शुभ समाचार मिल सकते हैं. किसी से कहा-सुनी न हो, ध्यान रखें. लाभकारी गतिविधियों में सक्रिय रहें.
शुभांक: 2, 5, 7
कन्या:
ले-देकर किए जा रहे कार्य उचित नहीं. समय नकारात्मक परिणाम देने वाला है. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावटें आ सकती हैं. विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है. यात्रा को फिलहाल टालें. वर्तमान में सावधानी रखें. यात्रा योग है.
शुभांक: 2, 5, 7
तुला:
विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है. ले-देकर किए जा रहे कार्य सही नहीं. समय नकारात्मक परिणाम देने वाला है. शुभ कार्यों में अड़चनें और बुजुर्गों से मतभेद रह सकता है. वाद-विवाद या कहा-सुनी की संभावना है.
शुभांक: 2, 5, 6
वृश्चिक:
आर्थिक चिंताएं कम होंगी. नियोजित धन से लाभ होगा. घर के सदस्य मदद करेंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी. घाटे में राहत मिलेगी. समय का सदुपयोग करें. साधन और भोग-विलास के पर्याप्त अवसर मिलेंगे.
शुभांक: 2, 6, 8
धनु:
आलस्य छोड़ें. परिश्रम से काम बनेंगे. प्रपंच से दूर रहें और कार्य पर ध्यान दें. कल का परिश्रम आज लाभ देगा. काम में नया तालमेल बनेगा, संपर्क बढ़ेगा और धन वृद्धि होगी.
शुभांक: 4, 6, 8
मकर:
जोखिम से बचना समझदारी होगी. महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करें. आय-व्यय समान रहेंगे. बाधाएं दूर होंगी. बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलेगा. प्रपंच से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें.
शुभांक: 5, 7, 9
कुंभ:
लेन-देन में आ रही बाधा दूर होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. शिक्षा कार्य आसान रहेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. परिश्रम से काम बनेंगे. व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी. नौकरी में सतर्कता रखें.
शुभांक: 4, 6, 7
मीन:
अपनों का सहयोग मिलेगा. पत्नी व संतान से थोड़ी चिंता हो सकती है. शारीरिक सुख के लिए व्यसनों से बचें. पढ़ाई में स्थिति कमजोर रहेगी. खान-पान में सावधानी रखें. व्यापार में प्रगति होगी. अधीनस्थों से कम सहयोग मिलेगा.
शुभांक: 5, 7, 9
1 thought on “राशिफल : 19 अगस्त, 2025”