Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
INDIA

पश्चिम बंगाल में तूफानी बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

कोलकाता, 19 अगस्त (Udaipur Kiran). बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के कारण West Bengal के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार तक हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Rain

मंगलवार और बुधवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण चौबीस परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में बारिश और झोंकेदार हवाओं के आसार हैं.

गुरुवार को दक्षिण चौबीस परगना में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को पूर्व बर्दवान, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर व दक्षिण चौबीस परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.

उत्तर बंगाल में मंगलवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचBihar में बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है. बुधवार से यहां बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी. गुरुवार और शुक्रवार को जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी बारिश संभव है, जबकि Saturday और sunday को बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं.

समुद्र में उफान को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल की खाड़ी और West Bengal के तटीय इलाकों में मछुआरों को 22 अगस्त तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

कोलकाता में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक भी हो सकती है. Monday को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आर्द्रता 69 से 95 प्रतिशत के बीच रहेगी. अगले 24 घंटों में तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *