दीपावली-छठ पर बिहार को मिलेगा 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनों का तोहफा: रेल मंत्री

New Delhi, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए Indian रेल ने 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को रेल भवन में प्रेस से बातचीत में बताया कि Bihar के उप Chief Minister सम्राट चौधरी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय कुमार झा से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि आने वाले दोनों बड़े त्योहारों पर यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए, साथ ही रिटर्न यात्रा में भी सुविधा सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद यह तय किया गया कि दीपावली और छठ पर्व पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

रेल मंत्री ने बताया कि जो यात्री 13 से 26 अक्टूबर के बीच ऑनवार्ड यात्रा करेंगे और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच रिटर्न यात्रा करेंगे, उन्हें रिटर्न यात्रा पर 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी. यह व्यवस्था इस फेस्टिवल सीजन में लागू की जाएगी, जिससे अनेक यात्रियों को लाभ होगा.

इसके अलावा, Bihar से चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें— गया जी से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद— शुरू की जाएंगी. पूर्णिया से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस भी चलाई जाएगी. भगवान बुद्ध के विशेष स्थानों को जोड़ने के लिए एक नई सर्किट ट्रेन चलाई जाएगी, जो वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गया जी, कोडरमा को कवर करेगी.

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि बक्सर से लखीसराय रेलखंड को चार लाइनों वाला किया जाएगा, जिससे ज्यादा ट्रेनों का संचालन संभव होगा. पटना के चारों ओर रिंग रेलवे, सुल्तानगंज और देवघर का रेल संपर्क, पटना से अयोध्या के लिए नई ट्रेन, लौकहा बाजार में वाशिंग पिट और Bihar में कई नए रोड ओवरब्रिज के कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं.

इस मौके पर Bihar के उपChief Minister सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल और सांसद संजय झा ने Bihar के लिए परियोजनाओं और नई ट्रेनों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया.

Leave a Comment