New Delhi, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). OpenAI ने Indian यूजर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान – ChatGPT Go लॉन्च कर दिया है. इस प्लान के लिए यूजर्स को हर महीने सिर्फ 399 रुपये खर्च करने होंगे. यह प्लान कंपनी के सबसे किफायती सब्सक्रिप्शन में शामिल है और इसमें यूजर्स को फ्री टियर के सभी फीचर्स के साथ GPT-5 का एक्सटेंडेड एक्सेस भी मिलेगा.

ChatGPT Go प्लान की खासियत यह है कि इसमें ज्यादा मैसेज लिमिट, हर दिन अधिक इमेज जेनरेशन, एडिशनल फाइल अपलोड और Python जैसे एडवांस्ड डेटा एनालिसिस टूल्स का ऐक्सेस मिलेगा. साथ ही, इसमें फ्री अकाउंट के मुकाबले दोगुनी मेमरी दी जा रही है. OpenAI का कहना है कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर चाहते हैं और प्लस या प्रो जैसे महंगे प्लान नहीं लेना चाहते.
ChatGPT Go प्लान का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए अब क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ UPI पेमेंट का विकल्प भी दिया गया है. यूजर चाहें तो अपने ChatGPT अकाउंट में लॉग-इन कर ‘अपग्रेड प्लान’ सेक्शन से ‘Try Go’ चुन सकते हैं. यह फीचर धीरे-धीरे पूरे भारत में रोल आउट किया जा रहा है. सब्सक्राइबर्स Go के फीचर्स को ChatGPT मोबाइल ऐप और 1-800-ChatGPT on WhatsApp पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे.
ध्यान रहे कि Go टियर में API यूज की सुविधा नहीं है. इसके लिए अलग से भुगतान करना होगा. सब्सक्रिप्शन मंथली बिल्ड होगा और कभी भी कैंसल किया जा सकता है.