Skip to content
Thursday, 15 October 2026
BREAKING
AUTOMOBILE

GST घटते ही सस्ती हो जाएंगी Tata Nexon, Punch, Altroz जैसी कारें, यहां देखें नई संभावित कीमतें

New Delhi, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). इस दीवाली से केंद्र सरकार छोटी कारों पर GST में कटौती करने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि GST को मौजूदा 28% से घटाकर 18% तक किया जा सकता है. इससे मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए कार खरीदना काफी सस्ता हो जाएगा. यदि GST में 10% की कटौती होती है, तो Tata Motors की लोकप्रिय कारों पर टैक्स में अच्छी-खासी बचत देखने को मिलेगी.

gst cut car prices

अभी कितनी है टैक्स दर?

फिलहाल कार पर 28% GST और 1% सेस यानी कुल 29% टैक्स लगता है. उदाहरण के लिए, 5 लाख रुपये की एक्स-फैक्ट्री कीमत वाली कार पर टैक्स मिलाकर कीमत 6,45,000 रुपये हो जाती है. अगर GST घटकर 18% हो जाता है तो वही कार करीब 5,90,000 रुपये की हो जाएगी और ग्राहक को 55,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा.

Savings on Tata Cars if GST Drops from 28% to 18%

Model Current Starting Ex-showroom Price 29% Tax (28% GST + 1% Cess) 19% Tax (18% GST + 1% Cess) Expected Savings
Tiago ₹4,99,990 ₹1,44,997 ₹94,998 ₹49,999
Punch ₹5,99,900 ₹1,73,971 ₹1,13,981 ₹59,990
Tigor ₹5,99,990 ₹1,73,997 ₹1,13,998 ₹59,999
Altroz ₹6,89,000 ₹1,99,810 ₹1,30,910 ₹68,900
Nexon ₹7,99,990 ₹2,31,997 ₹1,51,998 ₹79,999
Curvv ₹9,99,990 ₹2,89,997 ₹1,89,998 ₹99,999
Harrier ₹14,99,990 ₹4,34,997 ₹2,84,998 ₹1,49,999
Safari ₹15,49,990 ₹4,49,497 ₹2,94,498 ₹1,54,999

अगर सरकार GST दर को 28% से घटाकर 18% करती है तो Tata की कारों की कीमतों में टैक्स की बड़ी बचत होगी. जैसे टियागो पर करीब 49,999 रुपये, पंच पर 59,990 रुपये, टिगोर पर 59,999 रुपये, अल्ट्रोज पर 68,900 रुपये, नेक्सन पर 79,999 रुपये, कर्व पर 99,999 रुपये, हैरियर पर 1,49,999 रुपये और सफारी पर 1,54,999 रुपये तक की बचत संभव है.

मिडिल क्लास को बड़ा फायदा

सरकार के इस कदम से खासकर मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए कार खरीदना और आसान हो जाएगा. अब सभी की नजरें GST रेट कटौती पर टिकी हैं, जिससे इस फेस्टिव सीजन में कार बाजार में जबरदस्त उछाल आ सकता है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *