Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान के 15 शहरों में हल्की से मध्यम बारिश, झालावाड़ में दो इंच वर्षा

जयपुर, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). Rajasthan में लगातार हल्की बारिश का दौर जारी है. बुधवार को जयपुर सहित प्रदेश के 15 शहरों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग के अनुसार, यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी बना रहेगा और तेज बारिश इस माह के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है.

jharkhand rain alert

बुधवार को भीलवाड़ा, टोंक, जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, श्रीगंगानगर, जालौर, डूंगरपुर, झालावाड़, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, राजसमंद और सिरोही में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई. मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक वर्षा लोहरिया (बांसवाड़ा) में 100 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई. अधिकतम तापमान राज्य में बाड़मेर में 40.1 और न्यूनतम बीकानेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जयपुर में बुधवार को दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहे और बीच-बीच में बादलों के बीच से सूरज की झलक देखने को मिली. दोपहर बाद जयपुर के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई. जयपुर का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *