Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
INDIA

जम्मू-कश्मीर में 23-26 अगस्त के बीच भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग का अलर्ट

श्रीनगर, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू-कश्मीर के निवासियों को आगामी 23 से 26 अगस्त के दौरान भारी बारिश और अचानक बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर सतर्क किया है. विभाग ने कहा है कि इन दिनों कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक के आसार हैं.

भारी बारिश

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 20 से 22 अगस्त तक प्रदेश में मौसम सामान्यत: गर्म रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 22 अगस्त की रात को जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, कठुआ और सांबा जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

मुख्य मौसम गतिविधि 23 से 26 अगस्त के बीच होने का अनुमान है. इस दौरान जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में चुनिंदा स्थानों पर भारी बारिश, अचानक बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका है. खासकर जम्मू, रियासी, उधमपुर, सांबा, कठुआ, राजौरी, अनंतनाग, कुलगाम, पुंछ, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में मौसम अधिक प्रभावी रहेगा.

विभाग ने 27 से 30 अगस्त तक मौसम के फिर से गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान जताया है, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने लोगों से नदियों, नालों, टूटी हुई संरचनाओं और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है. साथ ही सभी संबंधित विभागों और आम जनता को आवश्यक सतर्कता बरतने और निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *