एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आज करेंगे नामांकन
New Delhi, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से उप President पद के उम्मीदवार घोषित किए गए सीपी राधाकृष्णन बुधवार सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के Chief Minister और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी स्वयं सीपी राधाकृष्णन के नामांकन के प्रस्तावक बनेंगे.

मंगलवार को संसद भवन में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने राधाकृष्णन को गठबंधन के सांसदों से मिलवाया और उनके समर्थन की अपील की. दूसरी ओर, विपक्षी इंडी गठबंधन की ओर से उप President पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है. वे 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे. बी. सुदर्शन रेड्डी Andhra Pradesh हाई कोर्ट के न्यायाधीश और गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं और 2011 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे.
गौरतलब है कि उप President पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने 7 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी की थी. संसद भवन में 9 सितंबर को चुनाव कराया जाएगा और इसी दिन परिणाम घोषित होंगे.



