टीवी से एक दिन की कमाई, यूट्यूब से महीने में: भारती सिंह ने अपनी इनकम का किया खुलासा

(Udaipur Kiran) . कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने यूट्यूब और टीवी इनकम के बारे में खुलकर बात की है. भारती ने बताया कि वह दो यूट्यूब चैनल्स चला रही हैं—एक चैनल पर 7.78 मिलियन और दूसरे पर 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. राज शमानी के साथ बातचीत में भारती ने बताया, “मेरी 60% कमाई टीवी से और 40% यूट्यूब से आती है. जितना टीवी से मैं एक दिन में कमा लेती हूं, उतना यूट्यूब से एक महीने में आता है.”

भारती सिंह यूट्यूब कमाई

भारती ने यूट्यूब से होने वाली कमाई का श्रेय अपने पति हर्ष लिम्बाचिया को दिया. उन्होंने बताया कि हर्ष ने ही उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म की अहमियत समझाई और कहा था कि “टीवी हमेशा नहीं चलेगा, लेकिन यूट्यूब हमेशा रहेगा.” भारती ने कहा कि शुरुआत में यूट्यूब समझना मुश्किल था, लेकिन मेहनत और समर्पण के साथ इसमें भी उन्हें अच्छा खासा मजा और पैसा मिलने लगा.

भारती ने अपनी असलियत को लेकर कहा, “बिजनेस क्लास में सफर करती हूं, पांच सितारा होटल में रहती हूं, लेकिन खाना आज भी हाथ से ही खाती हूं. मैं वही पुरानी भारती हूं. आज भी अमृतसर जाने का मन करता है, बस मुंबई की व्यस्तता रोक लेती है.”

Leave a Comment