Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
TECHNOLOGY

OnePlus 15 में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट वाला दमदार डिस्प्ले, आएगा नए कलर ऑप्शन और पावरफुल फीचर्स के साथ

New Delhi, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). OnePlus 15 के डिस्प्ले और फीचर्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. लेटेस्ट लीक के मुताबिक, OnePlus 15 में 1.5K+ रेजॉलूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला दमदार डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. फोन में 7000mAh की बैटरी मिलने की भी उम्मीद है.

OnePlus 15

लीक्स की मानें तो यह फोन अपग्रेडेड इंजन के साथ आएगा, जिसे 165fps गेमप्ले के लिए डिजाइन किया गया है. टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, इसमें BOE का 6.78 इंच का फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले होगा, जिसमें चारों तरफ अल्ट्रा-थिन बेजल्स मिलेंगे. इसके अलावा, कंपनी फोन को नए ‘मून रॉक ब्लैक’ कलर ऑप्शन में भी लॉन्च कर सकती है, जिसे हाई लाइट अबजॉर्प्शन रेट वाला बताया गया है. कंपनी इसे सुपर ब्लैक का नेक्स्ट-जेनरेशन वर्जन बता रही है.

OnePlus 15 के साथ मिलने वाले सैंडस्टोन मैग्नेटिक प्रोटेक्टिव केस में भी रिफाइन्ड टेक्सचर देखने को मिल सकता है. कैमरा फीचर्स की बात करें तो, इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो शामिल हो सकता है. फोन में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है.

बैटरी सेक्शन में, OnePlus 15 में 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *