Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
INDIA

झारखंड के उत्तर पश्चिम जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 22 अगस्त को होगी तेज बौछारें

रांची, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). Jharkhand के उत्तर पश्चिमी जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश की संभावना के मद्देनज़र मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश की आशंका जताई गई है.

Rain

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे के भीतर पश्चिमी सिंहभूम के गोयलकेरा में सर्वाधिक 36.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं, राजधानी रांची में 16.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

बुधवार को रांची और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली. तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर में 31.6 डिग्री, डालटेनगंज में 32.7 डिग्री, बोकारो में 30.1 डिग्री और चाईबासा में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *