वीरेन्द्र सिंह सोलंकी बने राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष, नाथद्वारा में मांस-मदिरा पर प्रतिबंध सर्वोच्च प्राथमिकता

उदयपुर, 20 अगस्त 2025 (Udaipur Kiran). राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल (पूर्व सांसद राज्यसभा), राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन की संस्तुति के बाद पूर्व भाजपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात, वीरेन्द्र सिंह सोलंकी को Rajasthan प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है.

Virendra Singh Solanki

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता Rajasthan के सभी 50 जिलों और 314 तहसीलों में संगठन का विस्तार, हिन्दुत्व की रक्षा, सनातन धर्मावलंबियों में गौरव भाव जागृत करने के लिए शिविरों का आयोजन, हिन्दू मंदिरों की संपत्ति को भू-माफियाओं से मुक्त कराना और पवित्र नगरी नाथद्वारा नगरपालिका क्षेत्र में मांस-मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना रहेगी.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन देश के 20 राज्यों में सक्रिय है तथा हिंदू हित में विविध कार्यों का संचालन कर रहा है.
वीरेन्द्र सिंह सोलंकी पूर्व में भाजपा उदयपुर देहात के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, भाजपा चुनाव एवं सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री, सलुंबर, वल्लभनगर, गोगुंदा विधानसभा प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता भाजपा उदयपुर देहात, राजपुत महासभा के प्रदेश महामंत्री, संभागीय अध्यक्ष, शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के अध्यक्ष, सह सचिव शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा ट्रस्ट, प्रदेश सहसंयोजक राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन सहित अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं.

Leave a Comment