New Delhi, 21 अगस्त (Udaipur Kiran). Samsung अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए शानदार खबर लेकर आया है. कंपनी जल्द ही One UI 8 का बड़ा अपडेट रोलआउट करने जा रही है, जो Android 16 पर आधारित होगा. इस अपडेट के बाद सैमसंग के फोन्स और भी स्मार्ट बन जाएंगे, साथ ही मिलेंगे कई नए AI फीचर्स, नया डिजाइन और बेहतर प्राइवेसी सेटिंग्स.

जल्दी आएगा अपडेट, इन डिवाइसों को मिलेगा फायदा
इस बार Samsung One UI 8 का बीटा वर्जन मई 2025 में Galaxy S25 सीरीज पर शुरू कर चुका है. जुलाई में लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 में यह अपडेट पहले से इंस्टॉल मिलेगा. कंपनी का दावा है कि जुलाई से ही अपडेट रोलआउट शुरू कर दिया जाएगा और सितंबर 2025 तक अधिकांश फ्लैगशिप और मिड-रेंज Galaxy फोन्स में यह अपडेट पहुंच जाएगा.
One UI 8 के खास फीचर्स
-
AI Now Brief: जरूरी रिमाइंडर, नोटिफिकेशन, पार्किंग रिमाइंडर, स्मार्ट होम अलर्ट और बैटरी नोटिफिकेशन
-
Auracast ऑडियो शेयरिंग: एक साथ कई डिवाइस पर ऑडियो शेयर
-
Quick Share: तेज और आसान फाइल ट्रांसफर
-
Time-based Wallpaper: समय के साथ बदलने वाले वॉलपेपर
-
Advanced Protection Mode, Knox Vault: और ज्यादा मजबूत प्राइवेसी और सिक्योरिटी
-
Multitasking: नया 90:10 स्प्लिट स्क्रीन ऑप्शन
-
Calendar, Reminder ऐप: नया डिजाइन और आसान इवेंट/टास्क सेटिंग
Galaxy Watch के लिए भी नया अपडेट
Galaxy Watch यूजर्स को मिलेगा One UI 8 Watch (Wear OS 6), जिसमें Running Coach, Antioxidant Index और Multi-info Tiles जैसे नए हेल्थ फीचर्स मिलेंगे.
कौन-कौन से फोन होंगे अपडेट के दायरे में
-
मई 2025 से: Galaxy S25 सीरीज
-
जुलाई 2025 से: Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 (पहले से इंस्टॉल्ड)
-
सितंबर 2025 तक: Galaxy S25, S24, S23 सीरीज, Fold/Flip सीरीज, Galaxy A, M और Tab सीरीज