Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान में मूसलधार बारिश का कहर: नागौर, सवाईमाधोपुर, कोटा, बूंदी और टोंक में बिगड़े हालात, 5 की मौत

जयपुर, 24 अगस्त (Udaipur Kiran). प्रदेश में मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है. सवाई माधोपुर, बूंदी, टोंक, कोटा, नागौर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में हालात गंभीर हो गए हैं. बारिश की चेतावनी के चलते जयपुर सहित पांच जिलों में स्कूलों की आगामी दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है. बारिश से अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की मौत हो गई है. sunday को नागौर में सर्वाधिक 173 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

weather update

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, सीकर, कोटा, चित्तौड़गढ़, डबोक, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, सिरोही, करौली, दौसा सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई. जल संसाधन विभाग के अनुसार नागौर में 173, देह में 137, जायल में 112, खींवचर में 99 और डेगाना में 85, हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 92, संगरिया में 90, बीकानेर के लूणकरणसर में 91, डीडवाना-कुचामन की छोटी खाटू में 92 और सिरोही के माउंट आबू में 72 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी तीन-चार दिन तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश जारी रह सकती है. Saturday को दौसा में 285 मिमी वर्षा दर्ज की गई. दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में 25-26 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी Rajasthan के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश का दौर अगले 4-5 दिनों तक जारी रहने की संभावना है.

इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

मौसम विभाग के अलर्ट के चलते जयपुर, नागौर, दौसा, डीडवाना-कुचामन और बूंदी जिले के कलेक्टरों ने 25-26 अगस्त को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है. पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा, जबकि शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य है. जयपुर-सीकर समेत 11 जिलों में एक से तीन दिन तक स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है.

मकान ढहने से 5 लोगों की मौत

बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर मकान ढहने से पांच लोगों की जान चली गई. नागौर में दो लोगों की मौत हुई, वहीं लोहारपुरा क्षेत्र में भी एक पुराना मकान गिर गया. कोटा के सुल्तानपुर में Saturday देर रात मकान गिरने से एक महिला की मौत हुई. डीडवाना-कुचामन में दीवार ढहने से दो लोगों की मृत्यु हो गई. हाड़ौती के जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं, जहां सेना और एयरफोर्स की मदद ली जा रही है. टोंक के उनियारा में उपखंड अधिकारी खुद जलजमाव में फंस गए, जिन्हें ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया. उदयपुर के डबोक में कुंवारी माइंस में भरे पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई.

जयपुर में 4 इंच बारिश, सड़कों पर पानी, यातायात प्रभावित

जयपुर में Saturday से शुरू हुई बारिश sunday को भी जारी रही. sunday दोपहर के बाद बारिश थमी, लेकिन तब तक 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी थी. शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने 25 और 26 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश के आदेश दिए हैं. जयपुर का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 23.4 डिग्री रहा. लगातार बारिश से कई स्थानों पर सड़कें उखड़ गईं और पॉश इलाकों में भी पानी भर गया. सीवर जाम होने से ट्रैफिक भी रेंगता रहा. भांकरोटा क्षेत्र में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया. गोविंदगढ़ क्षेत्र में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है. ढोंढसर-नाडियावाली को जोड़ने वाली सड़क, जो तीन महीने पहले बनी थी, वह भी क्षतिग्रस्त हो गई. चाकसू में दूदू-दौसा स्टेट हाइवे की कोटखावदा रोड पर नाले के ऊपर बनी सड़क से गुजरता ट्रक बहाव में उतर गया. जयपुर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही. डिस्कॉम की टीम ने सात घंटे बाद बिजली बहाल की. जयपुर में अब तक कुल 623.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पूरे मानसून सीजन की औसत बारिश 524.3 मिमी से अधिक है.

बीसलपुर बांध से 6 गेट खोलकर पानी की निकासी जारी

बीसलपुर बांध में पानी की आवक अब धीमी पड़ गई है. वर्तमान में 6 गेट खोलकर 30050 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. गेट नंबर 7 और 12 को 0.50 मीटर तथा 8, 9, 10 और 11 नंबर गेट को एक-एक मीटर तक खोला गया है. त्रिवेणी का जलस्तर फिलहाल 3.90 मीटर बना हुआ है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *