Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

उदयपुर जिले में बारिश के चलते मंगलवार को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश, नगर निगम सीमा के स्कूल खुले रहेंगे

schools closed

उदयपुर, 25 अगस्त (Udaipur Kiran). मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान और जिले को ऑरेंज अलर्ट जोन में रखने के बाद जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष नमित मेहता ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को भी जिले के सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है. हालांकि, यह अवकाश नगर निगम सीमा में स्थित विद्यालयों को छोड़कर जिले के अन्य सभी स्कूलों पर लागू होगा. आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए अवकाश आदेश शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा.

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा. सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों का समस्त स्टाफ नियमानुसार कार्य करता रहेगा. आदेश की अवहेलना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *