Bihar Public Service Commission (BPSC) ने राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्ष (HOD) के 218 पद और Bihar खेल सेवा संवर्ग के 33 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2025 से शुरू होगी. योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष भर्ती:
बीपीएससी ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भौतिक अभियंत्रण, कंप्यूटर साइंस, विद्युत, असैनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, खनन, फार्मेसी, ऑटोमोबाइल, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, फैशन एंड अपैरल टेक्नोलॉजी, वास्तुकला, रासायनिक, धातुकर्म, फूड प्रोसेसिंग, कृषि इंजीनियरिंग और लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस समेत कुल 218 पदों के लिए भर्ती निकाली है.
-
योग्यता: संबंधित शाखा में प्रथम श्रेणी के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री और पीएचडी आवश्यक है.
-
आयु सीमा: न्यूनतम 33 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा नहीं), रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष.
-
चयन प्रक्रिया: लिखित Examination नहीं होगी. डिग्री में प्राप्तांक, एकेडमिक बैकग्राउंड और इंटरव्यू के आधार पर मेरिट बनेगी.
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2025
Bihar खेल सेवा संवर्ग (स्पोर्ट्स ऑफिसर) भर्ती:
बीपीएससी ने जिला खेल पदाधिकारी/सहायक निदेशक, खेल/सहायक निदेशक युवा/व्याख्याता एसएच के 33 पदों के लिए भी भर्ती निकाली है.
-
योग्यता: स्नातक डिग्री और मान्यता प्राप्त खेल संस्थान/विश्वविद्यालय से कोचिंग डिप्लोमा या पीजीडीएससी.
-
खेल उपलब्धि: राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय या राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व अनिवार्य.
-
आयु सीमा (01.08.2025 तक): सामान्य (पुरुष) – 21 से 37 वर्ष, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा/महिला – 40 वर्ष, SC/ST – 42 वर्ष.
-
चयन प्रक्रिया: तीन चरण—हिन्दी भाषा व दो पेपर की Examination , खेल उपलब्धियों और साक्षात्कार.
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025
आवेदन शुल्क: दोनों भर्तियों के लिए 100 रुपये