Rajasthan हाईकोर्ट ने गुरुवार को बहुचर्चित एसआई भर्ती-2021 को रद्द करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. इस भर्ती Examination में 859 पदों के लिए एग्जाम हुआ था, लेकिन पेपर लीक में कई ट्रेनी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार हुए थे. कोर्ट के फैसले के बाद कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सच की जीत हुई है.

पेपर लीक में कई ट्रेनी एसआई पकड़े गए
जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने 14 अगस्त को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला रिजर्व रखा था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इस भर्ती के पेपर का पूरे प्रदेश में प्रसार हुआ और इसमें आरपीएससी के छह सदस्यों की संलिप्तता भी सामने आई. ब्लूटूथ गैंग के पास भी यह पेपर पहुंचा था. कोर्ट ने साफ कहा कि ऐसे हालात में इस भर्ती को जारी रखना संभव नहीं है.
नई भर्ती में जोड़ें जाएंगे 2021 के पद
कोर्ट ने निर्देश दिया है कि वर्ष 2025 में होने वाली नई भर्ती में 2021 भर्ती के सभी पद भी शामिल किए जाएं. साथ ही, एसआई भर्ती-2021 के सभी अभ्यर्थियों को इसमें फिर से मौका दिया जाए. याचिकाकर्ता के वकील हरेंद्र नील के अनुसार, कोर्ट ने कहा है कि इसमें बड़े पैमाने पर नकल हुई थी और RPSC के सदस्य तक इसमें शामिल थे. नई भर्ती में अब 897 पद जोड़े जाएंगे.
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बयान
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले से सच्चाई की जीत हुई है. पूरी भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा हुआ था. उनकी जानकारी के मुताबिक 500 से ज्यादा ऐसे अभ्यर्थी थे, जिन्होंने फर्जी तरीके से Examination पास की थी.