राशिफल 01 सितंबर 2025: जानें आज किस राशि पर रहेगा भाग्य का साथ, क्या करें और क्या रखें सतर्कता

राशिफल
मेष:
जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा. समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन कल की मेहनत का फल आज मिलेगा. कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी. बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता रहेगा. प्रपंच से बचकर अपने कार्यों पर ध्यान दें. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
शुभांक: 2, 5, 6

वृष:
हित के काम में आ रही बाधा दोपहर बाद दूर हो जाएगी. मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी. करीबी लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें. अपने कार्य आसानी से पूरे होते जाएंगे.
शुभांक: 3, 6, 7

मिथुन:
रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. व्यर्थ के विवादों से बचकर अपने कार्य पर ध्यान दें. कार्यक्षेत्र में रुकावट महसूस हो सकती है, विरोधियों की सक्रियता रहेगी. सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. ज्ञान अर्जन का वातावरण रहेगा.
शुभांक: 3, 5, 7

कर्क:
किसी से बहस से बचें. शुभ कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी, शुभ समाचार मिल सकते हैं. एकाग्रता रहेगी, लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी. कामकाज में व्यस्तता से आराम प्रभावित हो सकता है. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, मनोरथ पूरे होंगे.
शुभांक: 4, 7, 8

सिंह:
करीबी ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, सतर्क रहें. दूसरों के सहयोग से काम पूरे होंगे. लेन-देन में पारदर्शिता रखें. समय थोड़ा विपरीत है, लापरवाही से बचें.
शुभांक: 3, 5, 7

कन्या:
संयमित भाषा का प्रयोग करें. कुछ योजनाओं में बदलाव करने पड़ सकते हैं. धैर्य रखें, अच्छे समय का इंतजार करें. मेहनत जारी रखें, लाभ मिलेगा. शैक्षणिक कार्य पूरे होंगे. शत्रु से सतर्क रहें.
शुभांक: 1, 3, 5

तुला:
महत्वपूर्ण कार्य समय पर कर लें तो लाभ होगा. आय-व्यय समान रहेगा. बाधाएं दूर होंगी. बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलेगा. लेन-देन में आ रही समस्या दूर होगी. समाज में सम्मान बढ़ेगा.
शुभांक: 2, 4, 6

वृश्चिक:
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. परिश्रम से सफलता मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में ध्यान देने से लाभ होगा. बुरी संगति से दूर रहें. नौकरी में सतर्कता बरतें. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन पत्नी और संतान पक्ष से चिंता हो सकती है.
शुभांक: 3, 4, 5

धनु:
पठन-पाठन में मन कम लगेगा. अधीनस्थों से कम सहयोग मिलेगा. संतान पक्ष की समस्या दूर होगी. खान-पान पर ध्यान दें. व्यापार में प्रगति होगी. भाई-बहनों से विवाद की संभावना है. पत्नी का परामर्श लाभदायक रहेगा.
शुभांक: 2, 4, 7

मकर:
व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी. आलस्य त्यागें, सच का साथ दें. आर्थिक लाभ मिलेगा. शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. परिवार में मांगलिक कार्य पर चर्चा होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. लेन-देन स्पष्ट रखें.
शुभांक: 3, 5, 7

कुंभ:
वर्तमान परिस्थितियों को सावधानी से संभालें. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा. लेन-देन में सतर्कता रखें. समय थोड़ा कठिन है, विरोधी सक्रिय रह सकते हैं.
शुभांक: 2, 4, 6

मीन:
दोपहर के बाद उम्मीदें मजबूत होंगी. जरूरी कार्य आज ही निपटा लें, बाद का समय खर्चीला रह सकता है. भाई-बहनों से मतभेद संभव हैं. व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी. संतोष रखें.
शुभांक: 1, 3, 5

Leave a Comment