Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बीसलपुर बांध के आठ गेट खोले गए, बनास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा

टोंक, 6 सितंबर (Udaipur Kiran News). लगातार बारिश से बीसलपुर बांध का जलस्तर बढ़ने पर Saturday सुबह 7 बजे इस सीजन में पहली बार इसके आठ गेट खोले गए. इन गेटों से प्रति सेकंड 96,160 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है.

बीसलपुर बांध

जलस्तर बनाए रखने के लिए गेट खोले

बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि बांध के भराव क्षेत्र में लगातार पानी की आवक बढ़ रही थी. बांध का स्तर 315.50 आरएल मीटर पर बनाए रखने के लिए गेट खोलने पड़े. जिले में शुक्रवार रात से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी रहा, जिससे पिछले 24 घंटों में औसतन 25 मिमी बारिश दर्ज की गई. अब तक जिले में कुल 1162.01 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 173.63% अधिक है.

इस सीजन की पहली बार आठ गेट खुले

इस मानसून सीजन में पहली बार 24 जुलाई को बांध का एक गेट खोला गया था. इसके बाद पानी की आवक बढ़ने पर तीन बार छह गेट खोले गए. Saturday को पहली बार सभी आठ गेट खोलकर पानी छोड़ा गया.

अब तक बांध की कुल भराव क्षमता 38.703 टीएमसी के मुकाबले 60 टीएमसी से अधिक पानी बनास नदी में छोड़ा जा चुका है. यानी इस सीजन में क्षमता से डेढ़ गुना से भी ज्यादा पानी निकाला गया है.

  • गेट नंबर 7 और 14: 1-1 मीटर

  • गेट नंबर 10 और 11: 3-3 मीटर

  • गेट नंबर 8, 9, 12 और 13: 2-2 मीटर खोले गए हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *