अजमेर, 6 सितंबर (Udaipur Kiran News). Rajasthan के पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत Saturday को अजमेर दौरे पर पहुंचे. उनकी इस यात्रा ने स्थानीय राजनीति में हलचल और तेज कर दी.

गहलोत ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बोराज गांव स्थित स्वास्तिक नगर कॉलोनी का दौरा किया, जहां हाल ही में तालाब की पाल टूटने से जलभराव और मकानों में धंसने का खतरा उत्पन्न हो गया था. इस आपदा से करीब एक हजार परिवार प्रभावित हुए हैं और लगभग 250 मकान जर्जर बताए जा रहे हैं. गहलोत ने सीधे प्रभावित परिवारों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं.
गहलोत के पहुंचने पर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुट गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “अशोक गहलोत जिंदाबाद” के नारे लगाए. इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे. कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण गहलोत को कार से बाहर निकलने में कठिनाई हुई.
गांधी दर्शन सम्मेलन पर चर्चा
इससे पहले गहलोत ने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांधी दर्शन समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की और आगामी गांधी दर्शन सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन ही Rajasthan में एकता और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त करेगा.
गांधी दर्शन के जिलाध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा ने कहा कि भारी बरसात से जनता संकट में है लेकिन राज्य सरकार बेपरवाह है. गहलोत ने जनता की पीड़ा को सीधे समझने का प्रयास किया है, जिससे उम्मीद है कि सरकार अब सक्रिय होगी.
अजमेर पहुंचने से पहले गहलोत का गेगल टोल नाके पर कांग्रेसजनों ने साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया. स्वागत करने वालों में आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, अजमेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, अजमेर डेयरी चेयरमैन एवं लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह गुर्जर, ब्रह्मदेव कुमावत, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल, शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.