Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

खाटूश्यामजी मंदिर में 43 घंटे तक बंद रहेंगे पट, 8 सितंबर शाम से होंगे दर्शन

सीकर, 6 सितंबर (Udaipur Kiran News). विश्वविख्यात बाबा खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं को करीब 43 घंटे तक दर्शन नहीं मिल पाएंगे. मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज रात 10 बजे से मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन 8 सितंबर की शाम 5 बजे से ही शुरू होंगे.

खाटूश्यामजी मंदिर

क्यों रहेंगे मंदिर के पट बंद

श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 7 सितंबर को चंद्रग्रहण है और 8 सितंबर को बाबा श्याम का वार्षिक तिलक महोत्सव आयोजित होगा. परंपरा के अनुसार इस दौरान मंदिर को बंद रखा जाएगा. इस अवधि में केवल धार्मिक अनुष्ठान और परंपरागत क्रियाएं ही संपन्न होंगी.

आस्था का केंद्र

बाबा खाटूश्यामजी का यह दरबार देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां हर माह अमावस्या के बाद और विशेष पर्व-त्योहारों पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं. विशेष अवसरों पर बाबा का तिलक एवं श्रृंगार किया जाता है. परंपरा के तहत तिलक से पूर्व मंदिर को बंद रखा जाता है ताकि अनुष्ठान निर्विघ्न पूरे हो सकें.

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना दर्शन के तय समय को ध्यान में रखते हुए बनाएं और 8 सितंबर शाम 5 बजे के बाद ही मंदिर पहुंचे.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *