Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान: भारी जलस्तर बढ़ने पर जवाई बांध के खोले गए 7 गेट, जालोर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जालोर. पश्चिमी Rajasthan का सबसे बड़ा बांध जवाई बांध Saturday को भारी जलस्तर बढ़ने के कारण 7 गेट खोल दिए गए. तीन गेटों से करीब 22 फीट पानी छोड़े जाने से जवाई नदी का बहाव तेज हो गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जवाई नदी के तात्या गांव सहित कई निचले इलाकों को अलर्ट पर रखा है.

Jawai Dam gates open

जिला कलेक्टर प्रदीप के. गवाड़े और मंत्री जोगेश्वर गर्ग ने आमजन से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.

सुबह से जारी तेज बारिश के चलते नदी के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका जताई गई है. जवाई बांध से छोड़े गए पानी के साथ-साथ स्थानीय बरसाती नदियों के मिलने से बहाव और तेज हो सकता है, जिससे निचले इलाकों के कई गांवों पर खतरा मंडराने लगा है.

इन गांवों को किया गया अलर्ट

रसियावास, आहोर, सेदरिया, पचावना, अगवरी, गुड़ा बलोतान, गंगावा, दयालपुरा, चरली, साकाड़ी, सजाना, उम्मेदाबाद, सरल, ओडवाड़ा, सायला, रेवल, तुरा, आसना, बोरवाड़ा, वामन, घुमाडिया, पान्ता, मोरसीया, नातीवाली, वामल, इवाड़ा, हेमा गुडा, गोसाना, चितलावा, जूनीबाली, गलीफा, टाम्बी, आगरी आदि.

जिला प्रशासन ने इन सभी क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और स्वयं को भी अलर्ट मोड पर रखा है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *