Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
INDIA

हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

बागपत, 7 सितंबर (Udaipur Kiran News). बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान Saturday देर रात हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने साथियों संग पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

हिस्ट्रीशीटर

जानकारी के अनुसार, थाना बिनौली पुलिस माखर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे. रोकने पर उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने राजा उर्फ सलमान पुत्र युसुफ, निवासी नई बस्ती ग्राम व थाना सिंघावली अहीर, जनपद बागपत को घायल कर गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की है. फरार दोनों बदमाशों की तलाश के लिए कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है.

बिनौली थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पकड़ा गया आरोपी राजा उर्फ सलमान थाना सिंघावली अहीर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर आठ से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *