एसओजी की बड़ी कार्रवाई: फर्जी चयनित वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी था आरोपी
जयपुर, 7 सितंबर (Udaipur Kiran News). स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए के इनामी फर्जी चयनित वरिष्ठ अध्यापक अरुण कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी ने Examination पास करने के लिए अपनी जगह डमी उम्मीदवार बिठाकर नौकरी हासिल की थी और लंबे समय से एसओजी की पकड़ से फरार था. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसओजी वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार मीणा (26) निवासी टोंक है. वह 24 दिसंबर 2022 और 29 जनवरी 2023 को आयोजित Examination ओं में शामिल हुआ था. दोनों ही Examination केंद्र टोंक में थे और आरोप है कि उसने खुद उपस्थित होने के बजाय डमी कैंडिडेट को Examination दिलवाई थी.
एसओजी की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वरिष्ठ अध्यापक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी Examination 2022 में फर्जी तरीके से चयनित हुआ था. इसी कारण उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया. आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और Examination अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज हैं. अब पुलिस डमी Examination र्थियों और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है.



