— मेवाड़ा ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन, 6 सितंबर को Indian थलसेना में मिला कमीशन
उदयपुर, 8 सितंबर (Udaipur Kiran News). मेवाड़ उदयपुर के लिए Monday का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब Indian सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लेफ्टिनेंट कौशल त्रिवेदी का उदयपुर आगमन हुआ. इस मौके पर समाजजनों और नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया.

मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पांडे ने बताया कि एयरपोर्ट से हिरण मगरी सेक्टर-9 स्थित निवास तक लेफ्टिनेंट कौशल का स्वागत जुलूस के रूप में किया गया. वहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कौशल त्रिवेदी को 6 सितंबर को Indian थलसेना में कमीशन प्राप्त हुआ.
कौशल ने बीटेक (एयरोनॉटिकल) करने के बाद ओटीए (गया) से ट्रेनिंग पास कर यह उपलब्धि हासिल की. इस अवसर पर उनके माता-पिता सरला त्रिवेदी और मोहन त्रिवेदी ने सेना के कार्यक्रम में स्वयं अपने हाथों से रैंक पहनाकर उन्हें गौरवान्वित किया. उनकी सफलता में उदयपुर के भूतपूर्व सैनिक मनोहर सिंह का मार्गदर्शन और प्रशिक्षण सहयोग महत्वपूर्ण रहा.
स्वागत समारोह में पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, पवन अमरावत, दिनेश त्रिवेदी, यशवंत पांडे, अनिल पांडे, गिरीश त्रिवेदी, हेमंत पांडे, भरत त्रिवेदी, सुनील त्रिवेदी, मनोहर त्रिवेदी, गणेश पंड्या, विजय त्रिवेदी, अशोक त्रिवेदी, जतिन, हेमेंद्र सिंह चौहान, विक्रम चौहान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए.