जोधपुर, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran News). पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ब्लॉक लिए जाने से जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा.

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस कारण ट्रेन संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी.
-
ट्रेन संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस
यह ट्रेन 10 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक (कुल 24 ट्रिप) भोपाल से प्रस्थान करेगी और अपने निर्धारित मार्ग सोगरिया-कोटा-कोटा सी केबिन-गुड़ला की जगह परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुड़ला से होकर चलेगी. -
ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस
यह ट्रेन 10 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक (कुल 25 ट्रिप) जोधपुर से चलेगी और अपने निर्धारित मार्ग गुड़ला-कोटा सी केबिन-कोटा-सोगरिया की जगह परिवर्तित मार्ग गुड़ला-कोटा सी केबिन-सोगरिया से होकर संचालित होगी.
इस बदलाव के चलते ट्रेन संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 10 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर रात 2:10 बजे पहुंचेगी और 2:20 बजे रवाना होगी. वहीं, 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी इस अवधि में कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर रात 11:30 बजे पहुंचेगी और 11:40 बजे रवाना होगी.
सोगरिया स्टेशन कोटा के नजदीक है, जिससे यात्रियों को ज्यादा असुविधा नहीं होगी.