RPSC ने जारी की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तरकुंजी, 10 से 12 सितम्बर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां

अजमेर, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran News). Rajasthan लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी Examination -2024 के अंतर्गत 14 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी कर दी हैं. आयोग ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है.

RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy

आयोग के मुख्य Examination नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की Examination का आयोजन 3 और 4 जुलाई 2025 को किया गया था. जिन अभ्यर्थियों को मॉडल उत्तरकुंजियों पर आपत्ति है, वे निर्धारित शुल्क के साथ 10 से 12 सितम्बर 2025 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

आपत्तियां केवल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज की जा सकेंगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं आपत्तियों पर विचार किया जाएगा जो प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण के साथ प्रस्तुत की गई हों.

इसके अलावा, इस Examination में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दर्ज करवाई गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

Leave a Comment