Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
HEADLINES

लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में भीषण हिमस्खलन, महार रेजिमेंट के तीन अग्निवीर जवान शहीद

लद्दाख, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran News). लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में मंगलवार को भीषण हिमस्खलन ने सेना की एक पोस्ट को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में Indian सेना की महार रेजिमेंट के तीन जवान शहीद हो गए, जिनमें से दो अग्निवीर थे.

soldiers martyred

जानकारी के अनुसार जवान करीब पांच घंटे तक बर्फ के नीचे दबे रहे. इसके बाद बचाव दल ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तीनों की जान नहीं बचाई जा सकी. सेना ने बताया कि इस हादसे में एक आर्मी कैप्टन भी फंस गए थे, हालांकि उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया.

सेना की विशेष टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और राहत-बचाव कार्य जारी है. बचाव कार्य को और तेज करने के लिए लेह और उधमपुर से अतिरिक्त दल भी बुलाए गए हैं.

गौरतलब है कि सर्दियों के दौरान सियाचिन और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की घटनाएं आम हैं. सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है, जहां Indian सैनिक माइनस 60 डिग्री तापमान, बर्फीली हवाओं और ऊंची बर्फ से ढकी चोटियों के बीच डटे रहते हैं. अब तक यहां कठोर मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण एक हजार से ज्यादा सैनिक शहीद हो चुके हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *