पुलिया पर फंसी जीप से दो युवक सुरक्षित निकाले गए, शराब पीकर खतरनाक ड्राइविंग पर गिरफ्तार
उदयपुर, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran News). जिले में भारी बारिश के चलते बेडच नदी उफान पर है. इसी बीच नान्दवेल पुलिया पर Monday रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया. शराब के नशे में तेज गति से जीप लेकर पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे दो युवक पानी के तेज बहाव में फंस गए. मौके पर पहुंची पुलिस, सिविल डिफेंस टीम और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया. बाद में दोनों को डबोक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

जिला Superintendent of Police योगेश गोयल ने पहले ही बारिश के कारण जल प्रवाह बढ़ने से पुलिया और सड़कों पर आमजन की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए थे. इसके तहत कई मार्गों को अस्थायी रूप से पत्थरों और कांटों से बंद किया गया था. इसके बावजूद Monday रात करीब 9:30 बजे नान्दवेल पुलिया पर एक ओपन जीप तेज रफ्तार से पहुंची और बहाव में फंस गई.
सूचना पर एएसपी खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और एएसपी मावली आशिमा वासवानी के निर्देशन में थानाधिकारी डबोक हुकमसिंह टीम सहित हाईड्रोलिक क्रेन और उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे. जीप में सवार विक्रम सिंह सारंगदेवोत (24), निवासी बीडा खेड़ा, थाना डुंगला (चित्तौड़गढ़) और कानसिंह पंवार (27), निवासी धकड़ावला, थाना खेड़ोदा (उदयपुर) को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी. नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जीप जब्त कर दोनों को धारा 185 एमवी एक्ट और धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया. घटना के बाद मार्ग पर पुनः पत्थर, कांटे और बैरिकेड्स लगाकर लोगों को नदी के पास न जाने की समझाइश दी गई.



