Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगा राजस्थान का पारा, सात दिन शुष्क रहेगा मौसम

जयपुर, 10 सितंबर (Udaipur Kiran News). प्रदेश में आगामी सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके चलते कई शहरों के पारे में उछाल दर्ज किया जा रहा है. बुधवार को विभिन्न शहरों के तापमान में 1 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई. अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और धूप खिली रही. जयपुर में भी तापमान में इजाफा देखा गया, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया.

weather news

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में पश्चिमी हवाओं के असर और बारिश की गतिविधियों में कमी के कारण राज्य में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने के आसार हैं, जबकि केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी Rajasthan के कुछ हिस्सों में 17 सितंबर से गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

मंगलवार को श्रीगंगानगर में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी Rajasthan के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. सादुलशहर (श्रीगंगानगर) में सबसे ज्यादा 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

घटने लगी बीसलपुर बांध में पानी की आवक, एक और गेट बंद

बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार घटने लगी है. इसी वजह से बुधवार को एक और गेट बंद कर दिया गया. मंगलवार को चार गेट खोलकर 48,080 क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी, जबकि बुधवार को तीन गेट खोलकर 24,040 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इस दौरान गेट नंबर 9, 10 और 11 से पानी की निकासी की गई. फिलहाल त्रिवेणी नदी 4.20 मीटर पर बह रही है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *