वाशिंगटन (अमेरिका), 10 सितम्बर (Udaipur Kiran News). अमेरिकी President डोनाल्ड जे. ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह आने वाले कुछ हफ्तों में Indian प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत कर सकते हैं. ट्रंप ने उम्मीद जताई कि दोनों नेता लंबे समय से चले आ रहे व्यापार विवाद को सुलझाने के लिए किसी समझौते पर पहुंच जाएंगे.

ब्लूमबर्ग डॉट कॉम के अनुसार, ट्रंप ने 9 सितम्बर को सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि भारत और अमेरिका अपने बीच की व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं. मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे मित्र प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा करने को उत्सुक हूं. मुझे विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए सफल परिणाम तक पहुंचना मुश्किल नहीं होगा.”
अमेरिका और भारत के रिश्तों का सकारात्मक आकलन करने वाली ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी President यूरोपीय संघ के नेताओं पर दबाव डाल रहे हैं कि वे भारत और चीन पर टैरिफ बढ़ाने में उनका साथ दें, ताकि रूस से ऊर्जा खरीदने पर इन देशों को दंडित किया जा सके.
ट्रंप ने मंगलवार को हुई बैठक में यूरोपीय संघ अधिकारियों से कहा कि अगर वे रूसी President व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन युद्धविराम वार्ता में शामिल करने के लिए भारत और चीन पर नए टैरिफ लगाते हैं, तो वह भी इसमें शामिल होने को तैयार हैं. सूत्रों के अनुसार, अमेरिका यूरोप द्वारा लगाए गए टैरिफ के समान शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है.
यह कदम भारत के साथ ट्रंप के व्यापार विवाद को और जटिल बना सकता है. हाल ही में भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद के बाद अमेरिका ने भारत से आयातित कई वस्तुओं पर टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिया था.
हालांकि भारत ट्रंप के साथ व्यापार वार्ता शुरू करने वाला शुरुआती देशों में से एक था, लेकिन ऊंचे शुल्क लगाने से नई दिल्ली के अधिकारी हैरान रह गए. अमेरिकी अधिकारियों ने भी Indian आयात शुल्क और अन्य गैर-टैरिफ बाधाओं को लेकर असंतोष जाहिर किया है.