कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आवेदन अब 15 सितंबर से, अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक बढ़ी

जयपुर, 12 सितंबर (Udaipur Kiran News). Rajasthan पुलिस कॉन्स्टेबल (उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा) भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया में संशोधन किया गया है. अब खिलाड़ी 12 सितंबर के बजाय 15 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि को भी 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 4 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है.

Rajasthan Police Constable

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस भर्ती के तहत कुल 167 पदों पर नियुक्ति होगी. आवेदन की तिथियों में बदलाव का निर्णय खिलाड़ियों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से लिया गया है.

इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी Rajasthan पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध विज्ञप्ति क्रमांक 4457 दिनांक 04 सितंबर 2025 और 4595 दिनांक 10 सितंबर 2025 में देख सकते हैं.

Leave a Comment