Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जोधपुर में मोबाइल शॉप पर चोरी, छत के रास्ते घुसे नकबजन, लाखों के हैण्डसेट ले उड़े

जोधपुर, 12 सितम्बर (Udaipur Kiran News). शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सांगरिया फांटा के सोनामुखी नगर में गुरुवार रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया. नकबजन छत के रास्ते दुकान में घुसे और लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन व एसेसरीज चोरी कर ले गए.

mobile shop theft

कैसे हुई वारदात
पार्श्वनाथ सिटी बोरानाडा निवासी अशोक पुत्र नारायणलाल खत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसके अनुसार 10 सितम्बर की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो अंदर चोरी का पता चला. चोरों ने दुकान से 32 मोबाइल सेट, 8 ईयर बड्स, नगदी और कई मोबाइल एसेसरीज चोरी कर ली थीं.

पुलिस जांच शुरू
सूचना पर बासनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. शुरुआती फुटेज में एक-दो संदिग्ध लोग नजर आए हैं, जिनकी पहचान और तलाश एएसआई पप्पाराम के नेतृत्व में जारी है. चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

इस वारदात ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *