‘जॉली एलएलबी 3’ ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, फैंस बोले- पैसा वसूल
(Udaipur Kiran News). साल की सबसे बड़ी रिलीज़ मानी जा रही ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया और थिएटर्स पर छा गया है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जबरदस्त नोकझोंक और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. इस दमदार कोर्टरूम ड्रामा में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है – असली जॉली कौन है?

कानपुर और मेरठ में ट्रेलर लॉन्च का जश्न
ट्रेलर का ग्रैंड लॉन्च कानपुर में किया गया, जहां भारी भीड़ ने तालियों और नारों से माहौल गूंजा दिया. इसके बाद मेरठ में भी जश्न का नज़ारा देखने को मिला. दोनों शहरों में फैंस ने इसे किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया.
https://www.youtube.com/watch?v=eSgJ8PfSUSk
ट्रेलर रिलीज़ होते ही एक्स (ट्विटर) पर #जॉलीएलएलबी3 ट्रेंड करने लगा.
-
एक यूज़र ने लिखा, “फन राइड पक्की है, दमदार डायलॉग्स, ड्रामा, सोशल मैसेज और भरपूर एंटरटेनमेंट.”
-
दूसरे ने कहा, “जब अक्षय और अरशद साथ हों, तो हंसी दोगुनी हो जाती है.”
-
वहीं तीसरे ने मज़ाक में लिखा, “इस बार जज साहब सच में फंसने वाले हैं, क्योंकि आ गए हैं दो-दो जॉली! ब्लॉकबस्टर लोडिंग.”
फैंस ने गजराज राव की ‘विलेन वाइब्स’ को ट्रेलर की जान बताया, जबकि अक्षय कुमार की चुटीली अदाकारी और अरशद वारसी की शानदार कॉमिक टाइमिंग को जमकर सराहा.
दमदार स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट
स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले और सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे.
फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज दिखाई दे रहा है और माना जा रहा है कि यह आसानी से ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है. अब बस एक हफ्ते का इंतजार बाकी है, क्योंकि ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
Tags: जॉली एलएलबी 3 ट्रेलर रिव्यू, अक्षय कुमार अरशद वारसी फिल्म, जॉली एलएलबी 3 रिलीज डेट, जॉली एलएलबी 3 स्टार कास्ट, Bollywood कोर्टरूम ड्रामा फिल्में, Jolly LLB 3 Trailer Review, Akshay Kumar Arshad Warsi Movie, Jolly LLB 3 Release Date 2025, Bollywood Blockbuster Movies 2025, Subhash Kapoor Jolly LLB 3



