Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा: 10,000 पदों के लिए 5 लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में

जयपुर, 12 सितंबर (Udaipur Kiran News). Rajasthan पुलिस में कॉन्स्टेबल के 10,000 पदों पर भर्ती के लिए लिखित Examination 13 और 14 सितंबर को आयोजित होगी. इन पदों के लिए 5,24,740 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. Examination में कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक, बैंड, पुलिस दूरसंचार और नई गठित तीन महिला बटालियन—अमृता देवी, कालीबाई और पदमिनी देवी—के पद शामिल हैं.

Rajasthan Police Constable Exam

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि विज्ञापित पदों में कॉन्स्टेबल सामान्य नॉन-टीएसपी के 8512 पद, टीएसपी के 867, चालक नॉन-टीएसपी के 503, टीएसपी के 47 और कॉन्स्टेबल बैंड के 71 पद शामिल हैं. साथ ही महिला बटालियन में कुल 1500 पद और पुलिस दूरसंचार में कॉन्स्टेबल आईटी के 1469 पद भी शामिल किए गए हैं. महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के तहत कुल 3303 पद आरक्षित हैं.

Examination कार्यक्रम के अनुसार, 13 सितंबर को पुलिस दूरसंचार कॉन्स्टेबल और चालक पदों की Examination होगी, जबकि 14 सितंबर को कॉन्स्टेबल पुलिस, इंटेलीजेंस, आरएसी और एमबीसी के सामान्य एवं चालक पदों की Examination आयोजित होगी.

  • 13 सितंबर की Examination दोपहर 3 से 5 बजे तक नौ जिलों के 280 Examination केंद्रों पर होगी, जिसमें 1,05,846 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

  • 14 सितंबर को पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक 21 जिलों के 582 Examination केंद्रों पर 2,09,987 अभ्यर्थी और दूसरी पारी दोपहर 3 से 5 बजे तक 21 जिलों के 580 केंद्रों पर 2,08,907 अभ्यर्थी Examination देंगे.

पुलिस मुख्यालय स्तर पर अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. कॉन्स्टेबल बैंड पद के लिए लिखित Examination का प्रावधान नहीं है.

Examination में पारदर्शिता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एडीजी एटीएस एवं एसओजी वी. के. सिंह ने बताया कि Examination को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं.

  • सभी Examination केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस मुख्यालय स्तर पर लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है.

  • प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की मैनुअल जांच और एचएचएमडी स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा.

  • बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य होगी.

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निष्प्रभावी करने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं.

  • प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु 9 स्तर की पैकिंग और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है.

  • पुलिस व हथियारबंद गार्ड की मौजूदगी में प्रश्न पत्र और सामग्री का परिवहन सुनिश्चित किया गया है.

साथ ही जिला कलेक्टर और शिक्षा विभाग को Examination की सुचारू व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. नकल कराने वाले गिरोहों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की आवाजाही के लिए रोडवेज और रेलवे अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *