Skip to content
Saturday, 17 October 2026
BREAKING
TECHNOLOGY

Vivo X300 सीरीज अगले महीने हो सकती है लॉन्च, Pro मॉडल में मिलेगा 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले

New Delhi, 12 सितंबर (Udaipur Kiran News). चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo जल्द अपनी नई X300 सीरीज को लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज अक्टूबर में चीन में लॉन्च हो सकती है और इसका पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन 13 अक्टूबर को पेश किया जा सकता है.

Vivo X300

Vivo X300 Pro स्पेसिफिकेशंस
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया कि Vivo X300 Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है. यह इस चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन होगा. X300 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले बेहद स्लिम बेजल्स के साथ मिलेगा. Vivo X200 Pro के मुकाबले, जिसमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले था, X300 Pro को फ्लैट डिजाइन में लाया जाएगा.

Han Boxiao (Vivo प्रोडक्ट मैनेजर) के अनुसार, इस स्मार्टफोन में नई प्रॉपराइटरी वाइब्रेशन मोटर और Vivo का डिवेलप किया गया Universal Signal Amplifier चिपसेट दिया जाएगा. फोन की मोटाई सबसे पतले हिस्से में सिर्फ 7mm होगी.

कैमरे की बात करें तो Vivo X300 Pro में 200MP Zeiss HPB Thanos पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा.

Vivo X300 स्पेसिफिकेशंस
Vivo X300 में 200MP Zeiss प्राइमरी कैमरा और 50MP Zeiss APO सुपर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. इसमें 50MP का Sony LYT602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल हो सकता है.

इस सीरीज के बेस वेरिएंट में 6.3 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिलेगा. वहीं, सभी मॉडलों में 50MP Zeiss सपोर्टेड 92-डिग्री वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा ऑटोफोकस के साथ दिया जाएगा.

बैटरी और चार्जिंग
Vivo X200 Pro में 6,000 mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई थी. उम्मीद है कि Vivo X300 सीरीज में भी पावरफुल बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *