New Delhi, 13 सितंबर (Udaipur Kiran News). अडाणी पावर लिमिटेड Bihar में करीब 3 अरब डॉलर (लगभग 26,482 करोड़ रुपये) का निवेश कर एक 2,400 मेगावाट का अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल बिजली संयंत्र स्थापित करेगी. यह संयंत्र राज्य के भागलपुर जिले के पीरपैंती क्षेत्र में लगाया जाएगा.

कंपनी ने Saturday को बताया कि उसने Bihar स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ 25 साल का बिजली आपूर्ति समझौता (PSA) किया है. इस परियोजना से राज्य को लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी.
अडाणी पावर ने बताया कि यह नया संयंत्र 800 मेगावाट x 3 यूनिट्स के साथ स्थापित किया जाएगा और इसके लिए आवश्यक सहायक बुनियादी ढांचा भी तैयार किया जाएगा. परियोजना को डिज़ाइन, निर्माण, वित्त, स्वामित्व और संचालन मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा. कंपनी का लक्ष्य है कि संयंत्र को 60 महीनों (5 साल) में चालू कर दिया जाए.
इस परियोजना को हासिल करने के लिए अडाणी पावर लिमिटेड ने 6.075 रुपये प्रति किलोवाट-घंटा की न्यूनतम आपूर्ति दर की पेशकश की. यह समझौता अगस्त में BSPGCL की ओर से अडाणी पावर को जारी किए गए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) के अतिरिक्त है, जिसे उत्तर Bihar पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और दक्षिण Bihar पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से जारी किया गया था.
गौरतलब है कि अडाणी पावर लिमिटेड, अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी है, जिसका मुख्यालय अहमदाबाद, Gujarat में स्थित है और यह विद्युत ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं के विकास और संचालन में सक्रिय है.