Skip to content
Thursday, 15 October 2026
BREAKING
HEADLINES

गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: 8 की मौत, 20 से अधिक घायल

बैंगलोर, 13 सितंबर (Udaipur Kiran News). कर्नाटक के हासन तालुक में मोसले होसाहल्ली के पास गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान शुक्रवार को एक भीषण दुर्घटना हो गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए.

Bangalore Ganesh Visarjan Accident

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब हसन से होलेनरसीपुर जा रहे एक मिनी कैंटर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह गणेश विसर्जन के जश्न में शामिल लोगों की भीड़ में घुस गया.

जानकारी के अनुसार, मोसले होसाहल्ली और हिरेहल्ली गांव के लोग गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल थे. हादसे के बाद मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखा गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को हासन और होलेनरसीपुर के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.

Chief Minister सिद्धारमैया ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी.

वहीं, केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस घटना को दुखद बताया. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *