राजसमंद झील का गेज 28.20 फीट पर पहुंचा, पानी की आवक घटी – 24 घंटे में सिर्फ 2 इंच बढ़ा जलस्तर

राजसमंद, 13 सितंबर (Udaipur Kiran News). जिले में पिछले दो दिनों से बारिश थम जाने के बाद अब नदियों और बांधों से झील में आने वाला पानी कम हो गया है. बारिश रुकने से गोमती, बनास और चंद्रभागा नदियों का वेग घट गया है.

Rajsamand Lake

कुंभलगढ़ क्षेत्र में बारिश न होने के कारण बाघेरी नाका बांध का ओवरफ्लो गेज 1 फीट 18 इंच से घटकर अब सिर्फ 11 इंच रह गया है, जिससे बनास नदी का बहाव भी कम हो गया. इसी तरह, गढ़बोर और सेवंती क्षेत्र में वर्षा न होने से गोमती नदी में भी पानी की आवक घट गई है.

जिले के कुल 102 छोटे-बड़े बांधों में से अब तक 72 बांध लबालब हो चुके हैं.

Saturday सुबह 8 बजे तक राजसमंद झील का जलस्तर 28.20 फीट दर्ज किया गया. झील की कुल क्षमता 30 फीट है, यानी छलकने के लिए अब झील को 2 फीट से भी कम पानी चाहिए. मानसून से पहले झील का स्तर 14.50 फीट था, जबकि अब तक झील में 14 फीट से अधिक पानी की आवक हो चुकी है.

हालांकि, खारी फीडर और बनास नदी से झील में पानी की आवक जारी है, लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे कमी आ रही है.

Leave a Comment