उदयपुर में एसआई भर्ती परीक्षा में एआई से पकड़े गए 2 डमी अभ्यर्थी, पुलिस जांच में जुटी

उदयपुर, (Udaipur Kiran News). उदयपुर पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती Examination के दौरान दो संदिग्ध डमी अभ्यर्थियों को पकड़ा है. प्रतापनगर और सुखेर थाना क्षेत्र के Examination केन्द्रों से एक-एक अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया. जांच में सामने आया कि दोनों अभ्यर्थी मूल उम्मीदवार नहीं थे और किसी अन्य के नाम से Examination देने पहुंचे थे.

Rajasthan Police Constable

न्यू भूपालपुरा स्थित ग्रिगोरियस स्कूल से धौलपुर के सुनील गुर्जर और देबारी स्थित अरावली कॉलेज से धौलपुर के ही पवन शर्मा को पकड़ा गया. बायोमेट्रिक इंप्रेशन लेने पर पता चला कि पहले दी गई Examination ओं में उनके स्थान पर किसी और का नाम सामने आया था. इसके बाद Examination केन्द्र प्रभारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को Examination से बाहर कर दिया गया.

सुखेर थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और पूर्व में दी गई Examination ओं के रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही इस प्रकरण का खुलासा किया जाएगा.

एआई से नकल पर सख्ती
इस बार भर्ती Examination में पहली बार एआई बेस्ड बायोमेट्रिक सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया. यह तकनीक नकल गिरोहों और डमी अभ्यर्थियों पर सख्त नजर रखती है. सॉफ्टवेयर से पता चलता है कि उम्मीदवार ने कब और कौन सी Examination दी है और किस नाम से जानकारी दर्ज है. इसी एआई तकनीक की मदद से उदयपुर में पकड़े गए दोनों संदिग्धों का खुलासा हुआ. आगे भी इसी सिस्टम से जांच जारी है.

Leave a Comment