Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कपासन विधायक सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran News): इंस्टाग्राम पर कपासन तालाब को भरने की मांग उठाने वाले युवक सूरजमल माली पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कपासन और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. पीड़ित की रिपोर्ट में कपासन विधायक का भी जिक्र होने से मामला राजनीतिक रूप से गर्मा गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kapasan MLA News

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय सूरजमल माली सिंहपुर स्थित मोनोमार्क फैक्ट्री से काम कर Monday को घर लौट रहा था. इसी दौरान गणपति फर्टिलाइजर के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया. पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसे धमकी दी कि रोज पानी की मांग करता है, आज तुझे पानी में डुबो देंगे. उसके साथी उदयलाल भील को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया. एफआईआर में सूरज माली ने क्षेत्रीय विधायक अर्जुनलाल जीनगर पर हमले में संलिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पहले भी इस तरह के वीडियो डालने पर धमकी दी गई थी.

घटना के बाद कपासन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विधायक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने लगे. सोशल मीडिया पर भी सूरज माली को न्याय दिलाने की मांग तेजी से उठी.

जिला कांग्रेस कमेटी ने Superintendent of Police से मुलाकात कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि यह हमला राजनीतिक द्वेष के कारण किया गया है. उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि विधायक की छवि बचाने के लिए सूरज माली को रास्ते से हटाने की कोशिश की गई. कांग्रेस ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने और हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, गणेश घोघरा, नीतू कंवर भाटी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

इधर, माली समाज ने भी कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सूरज माली पर गंभीर हमले की निंदा की और मुआवजे व सख्त कार्रवाई की मांग की. नगर कांग्रेस कमेटी ने भी मामले की निष्पक्ष जांच, हमलावरों की गिरफ्तारी, पीड़ित के इलाज और तालाब में पानी की आपूर्ति के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.

Superintendent of Police मनीष त्रिपाठी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से कहा कि हमले में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. उन्होंने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *