Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
HEADLINES

अगले सप्ताह तक प्रदेश से मानसून की विदाई संभावित, मौसम विभाग ने जताई संभावना

जयपुर, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran News): Rajasthan में अगले सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. मंगलवार को धौलपुर को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा.

Rajasthan monsoon update

प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे गर्म रहा. वहीं संगरिया में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो रात का सबसे ऊंचा तापमान था. जयपुर में दिन का तापमान 33.3 डिग्री और रात का तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया. इसमें दिन में 1.7 डिग्री और रात में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून Rajasthan के कुछ और हिस्सों, Gujarat, Punjab और Haryana के कुछ क्षेत्रों से विदा हो गया है. मानसून की वापसी रेखा इस समय भटिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, डीसा और भुज से होकर गुजर रही है. अगले 2-3 दिनों में Rajasthan, Punjab, Haryana और Gujarat के शेष हिस्सों से भी मानसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल हैं.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-मध्य Uttar Pradesh और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है. वहीं बीसलपुर बांध में बारिश का दौर थमने के कारण पानी की आवक लगातार घट रही है. मंगलवार को बांध के 9 नम्बर गेट को एक मीटर खोलकर 6010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. फिलहाल त्रिवेणी नदी का जलस्तर 3.30 मीटर पर बह रहा है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *