Skip to content
Thursday, 15 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

ऑपरेशन ‘खुलासा’: 50 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश

• धनाऊ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

जयपुर, 18 सितंबर. बाड़मेर Superintendent of Police नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर थाना धनाऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये की नकबजनी का मात्र 50 घंटे में खुलासा कर दिया. इस सफल ‘ऑपरेशन खुलासा’ में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है.

Operation Khulasa

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 13 और 14 सितंबर की रात को गंगुपुरा गांव निवासी रूपाराम के घर से करीब 40 तोला सोना, 815 ग्राम चांदी के आभूषण और 12 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे. यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था, क्योंकि यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है और यहां तकनीकी साक्ष्य या सीसीटीवी फुटेज मिलना बेहद मुश्किल था.

इस गंभीर मामले की जांच के लिए अतिरिक्त Superintendent of Police जसाराम बोस और वृताधिकारी मदन सिंह के पर्यवेक्षण में, थानाधिकारी गोविंद राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद ली तथा संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की.

गहन अनुसंधान और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि वारदात किसी बाहरी ने नहीं बल्कि शिकायतकर्ता के ही करीबी रिश्तेदारों ने की थी. आरोपी नरेश कुमार मेघवाल पुत्र भागू राम (21) और अतुल मेघवाल पुत्र गेमरा राम (19), निवासी गंगूपुरा थाना धनाऊ को हिरासत में लिया गया. सख्त पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

चोरी का तरीका और पुलिस की सफलता
आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर से बाहर जाने की जानकारी का फायदा उठाया और मौके पर पहुंचकर ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों से गहने और नकदी चुरा ली. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया. इस चुनौतीपूर्ण मामले को सुलझाने में एसएचओ गोविंद राम, कांस्टेबल गोपाल जाणी और चुतरा राम की विशेष भूमिका रही.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *