Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जयपुर समेत 12 शहरों में झमाझम, भीलवाड़ा में 4 इंच तक बारिश

जयपुर, 19 सितंबर (Udaipur Kiran News). नए परिसंचरण तंत्र के असर से Rajasthan के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. शुक्रवार को जयपुर समेत करीब एक दर्जन शहरों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश भीलवाड़ा में 4 इंच हुई. मौसम विभाग के अनुसार, यह दौर अगले चार दिन और जारी रह सकता है.

Banswara dam gates open

शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और कई जिलों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई. जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, अजमेर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, टोंक, करौली, दौसा, बारां और राजसमंद में बारिश हुई. सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में घर-दुकानों में पानी घुस गया, वहीं राजसमंद में सेवा शिविर बारिश के बाद बंद करना पड़ा.

गुरुवार को भी 6 से ज्यादा जिलों में 3 इंच तक पानी बरसा था. उदयपुर में अतिभारी, जबकि चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं पश्चिमी Rajasthan में मौसम शुष्क रहा. राज्य में गुरुवार को सर्वाधिक वर्षा मावली (उदयपुर) में 117 मिमी रिकॉर्ड की गई.

जलसंसाधन विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश

  • भीलवाड़ा (बिजौलिया) – 100 मिमी

  • फुलिया कलां – 51 मिमी

  • मांडलगढ़ – 52 मिमी

  • बूंदी (नैनवा) – 86 मिमी

  • टोंक – 55 मिमी

  • सवाई माधोपुर (चौथ का बरवाड़ा) – 50 मिमी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि Uttar Pradesh के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के चलते 18 से 22 सितंबर तक भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
पश्चिमी Rajasthan (बीकानेर, जोधपुर संभाग) के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यहां कुछ स्थानों से मानसून की विदाई भी हो चुकी है.

बीसलपुर बांध का गेट खोला गया

बारिश से बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ गई है. शुक्रवार को बांध का एक और गेट खोला गया. फिलहाल गेट नंबर 9 और 10 को एक मीटर खोलकर 12,020 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. त्रिवेणी नदी का जलस्तर 2.90 मीटर बना हुआ है.

जयपुर में राहत भरी बारिश

जयपुर में दोपहर बाद घने बादल छाए और करीब आधे घंटे तक बारिश हुई. यहां 9 मिमी बारिश दर्ज की गई. इससे तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली.

  • दिन का तापमान 1.6 डिग्री घटकर 33.9 डिग्री

  • रात का तापमान 1.3 डिग्री घटकर 26.1 डिग्री दर्ज किया गया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *